तेरे आंचल की छांव
🌹🌹🌹🌹🌹 ॐ 🌹🌹🌹🌹
ये चंचल सा दिल---
क्यों भर आता है,
इसके भर जाने से ,---
आंखों में पानी क्यों आता है,
एक अनजानी सी---
हलचल का एहसास कराता है,
रोकना चाहते हैं ---
छलकते आंसुओं को---
यह जो आंसुओं का सैलाब है ---
रुक नहीं पाता है,
यह चंचल सा दिल ---
क्यों भर जाता है,
एक अनजानी हलचल का---
एहसास कराता है,
शिकायत तो नहीं है जिंदगी तुझसे---
तेरे आंचल की छांव मे ---
सुकून भी तो पाया है,
कर्जदार है तेरी रहमत के हम---
जिंदगी तेरी ठोकर ने भी हमको---
सही रास्ता दिखाया है,
तेरी आंचल की छांव में रहकर---
हर मोड़ पर, अनुभव नया पाया है,
यह तेरा उपकार है मुझ पर ---
यह अनुभव, मैंने तुझसे ही तो पाया है,
जिंदगी तेरे आंचल की छांव में---
सुकून जी भर के पाया है,
संगीता वर्मा✍✍
Niraj Pandey
27-Aug-2021 05:56 AM
वाह
Reply
Seema Priyadarshini sahay
26-Aug-2021 03:54 PM
बहुत खूबसूरत
Reply
Aliya khan
26-Aug-2021 03:17 PM
Nice
Reply